{"_id":"6910ea0f5359a00977034d37","slug":"a-young-man-crossing-the-road-on-foot-was-hit-by-a-vehicle-and-died-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-139432-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पैदल सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पैदल सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Mon, 10 Nov 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। सड़क पार करते समय शनिवार शाम एक युवक की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कुतुबुद्दीनगर गांव निवासी शुकाले ने बताया कि उनके चचेरे भाई पप्पू (40) शनिवार की शाम निजी काम से घर से पैदल निकले थे। गांव के पास सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही पप्पू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रुपईडीहा थानाध्यक्ष रमेश सिंह रावत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन चालक हादसे के बाद भाग निकला, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।