फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A worker fell from a tractor and got under a trolley and died

Bahraich News: ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के नीचे आया श्रमिक, मौत

Wed, 29 Jan 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 29 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
A worker fell from a tractor and got under a trolley and died
बहराइच /शिवपुर । नानपारा कोतवाली क्षेत्र के जगदीश नगर गांव निवासी श्रमिक सोमवार की रात रामगांव इलाके के नौतला गांव में ट्रैक्टर से नीचे गिरकर ट्रॉली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर नानपारा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जगदीश नगर गांव निवासी संतराम यादव (48) ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीमेंट लदे ईटगढवा गांव में उतारकर वापस आ रहे थे। रास्ते में रामगांव थाना के नौतला गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से गिर गए और ट्रॉली उन्हें रौंदते हुए निकल गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई बेचेला ने बताया वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे, दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन

मौत से पत्नी गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार के सामने रोजी रोटी का आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नानपारा कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया घटना रामगांव थाना क्षेत्र की है फिलहाल परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा किया गया है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाबा परमहंस सरस्वती विधा मंदिर के पास मंगलवार को ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अलीनगर कला गांव निवासी अरमान अहमद का 14 वर्षीय बेटा अतीफ और 10 वर्षीय बेटी आफिया मरियम घायल हो गए। वे उन्हें लेकर सीचसी आए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed