फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A wolf took away the child sleeping with his mother in the verandah, dead body found

Bahraich News: मां के साथ बरामदे में सो रहे बालक को उठा ले गया भेड़िया, मिला शव

Mon, 05 Aug 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 05 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
A wolf took away the child sleeping with his mother in the verandah, dead body found
किशन (फाइल फोटो)
महसी/खैरीघाट(बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की रात मां के साथ सो रहे कोलैला निवासी किशन (07) को भेड़िया उठा ले गया। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। सुबह उसका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची वन टीम और पुलिस ने जांच पड़ताल की। हमले की जानकारी पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि के मजरा कोलैला निवासी किशन (07) शनिवार की रात अपनी मां के साथ बरामदे में सो रहा था। इस दौरान देर रात भेड़िया उसे दबोच ले गया। बालक की चीख सुन मां शीला ने शोर मचाया और परिजनों के साथ उसका पीछा किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह खेतों की ओर भाग गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के बाहर खेत में उसका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। भेड़िया किशन का गला व कंधा चबा गया था। सूचना पर पहुंची वन टीम व पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पहले भी दो मासूमों का शिकार और सात को कर चुका है घायल
किशन को निवाला बनाने से पहले भेड़िया मासूम अख्तररजा (डेढ़ वर्ष), नकवा निवासी प्रतिभा (02) को भी निवाला बना चुका है। इसके अलावा गदामारखुर्द के सुखरामपुरवा गांव निवासी सोनू (08), नथुवापुर निवासी फकीरे (60) और उसकी बहु संपत (24), सिसैया चूड़ामणि निवासी मखाना (70), सोनम (10), राजपत (08) आदि को घायल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही बरत रहा वन विभाग
वन विभाग की ओर से शनिवार की शाम सिसैया चूड़ामणि गांव से ही एक मादा भेड़िए को पकड़ने का दावा किया गया था। यही नहीं रेंज कार्यालय लाते समय मादा भेड़िए की मौत भी हो गई थी। उसी रात किशन को भेड़िए द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद से ग्रामीण वन विभाग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग भेड़िए को पकड़ने में लापरवाही बरत रहा है और दबाव से बचने के लिए दूसरे भेड़िए को पकड़ कर पीठ थपथपाई।

ग्रामीणों में बाघ के हमले की भी चर्चा
सिसैया चूड़ामणि के कोलैला गांव में बाघ के हमले की चर्चाएं भी जोरों पर है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह बालक के गले व कंधे को चबाया गया है, वह किसी बड़े जानवर के हमले का लग रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हमले के समय अंधेरे के चलते परिजनों ने जानवर को सही से देखा नहीं है।


कर रहे हर संभव प्रयास
भेड़िये को पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पूरी टीम के साथ गांव में प्रवास कर रहे हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। - मोहम्मद शाकिब, वन क्षेत्राधिकारी महसी

किशन (फाइल फोटो)

किशन (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed