फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A wolf took away a four-month old baby sleeping near his mother.

Bahraich News: मां के पास सो रहे चार माह के मासूम को उठा ले गया भेड़िया

Mon, 08 Dec 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 08 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A wolf took away a four-month old baby sleeping near his mother.
कैसरगंज के मल्लाहनपुरवा में भेड़िये के हमले में मासूम की    मौत के बाद बिलखते परिजन।      - स्र
बौंडी/कैसरगंज। ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर तीन के मजरा मल्लाहनपुरवा में शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे दबे पांव घर में घुसा भेड़िया मां के आंचल में सो रहे चार माह के मासूम को खींच ले गया। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई, ग्रामीण रातभर बच्चे की तलाश में जुटे रहे। रविवार दोपहर बाद बच्चे के कपड़े व अवशेष गांव से एक किमी दूर गन्ने के खेत में मिले।
विज्ञापन



मजरा मल्लाहनपुरवा गांव निवासी संतोष कुमार का चार माह का बेटा शनिवार रात सुभाष अपनी मां किरण के साथ फूस की झोपड़ी में सो रहा था। किरण भी गहरी नींद में थीं, तभी अचानक एक भेड़िया झोपड़ी में घुस आया और मासूम को जबड़े में दबोच ले गया।
विज्ञापन


बच्चे की चीख और आहट से मां की नींद खुल गई। उन्होंने बच्चे को भेड़िये के जबड़े में देखा तो चीखने लगीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन जब तक लोग पहुंचते, भेड़िया बच्चे को दबोचकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से आधी रात को पूरे गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम भी रात डेढ़ बजे गांव पहुंच गई। लोग खोजबीन में जुटे, लेकिन रात में मासूम का कोई पता नहीं चल सका।


रविवार दोपहर बाद गांव से एक किमी दूर मासूम के खून से सने कपड़े और अवशेष गन्ने के खेत में मिले। कपड़ों को देखकर परिजन फफक पड़े। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि गांव में टीम तैनात है, ड्रोन से भेड़िये की तलाश की जा रही है। सुबह से नदी और गन्ने के खेतों की ओर तीन स्थानों पर एक-एक घंटे के अंतराल में लोकेशन मिली है, दो शूटरों को लगाया गया है, देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

डीएफओ ने बताया कि अब तक भेड़िये के हमले में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। वहीं चार भेड़ियों को मार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed