{"_id":"6916289683bee52b0f0dd0e7","slug":"a-scuffle-broke-out-with-a-gic-clerk-and-a-case-was-registered-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-139651-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जीआईसी के लिपिक से हाथापाई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जीआईसी के लिपिक से हाथापाई, केस दर्ज
विज्ञापन
बहराइच। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार देर शाम फर्नीचर उतारने को लेकर हुए विवाद के बाद कॉलेज के लिपिक और फर्नीचर लाने वाले कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमेठी जनपद के मुंशीगंज निवासी प्रदीप कुमार और अमित बुधवार शाम पिकअप वाहन से फर्नीचर लेकर राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे थे। फर्नीचर उतारने के दौरान उसे रखने की जगह को लेकर दोनों की कॉलेज के लिपिक मनीष कुमार और उनके सहयोगी मुन्नीलाल से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
विवाद की सूचना पर मौके पर अन्य स्टाफ पहुंचा और मामला किसी तरह शांत कराया गया। इसके बाद लिपिक ने घटना की शिकायत प्रधानाचार्य से की, जबकि प्रदीप ने लिपिक मनीष कुमार को नामजद करते हुए दरगाह थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रामआज्ञा सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।