{"_id":"6830e319ce81afce610ec37b","slug":"a-one-month-old-innocent-child-died-after-falling-into-a-fight-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131088-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: झगड़े में गिरे एक माह के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: झगड़े में गिरे एक माह के मासूम की मौत
Sat, 24 May 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 24 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। आपसी झगड़े के दौरान 20 मई को ग्राम पंचायत बसहिया जगत निवासी ऋषभ (01 माह) जमीन पर गिर गर घायल हो गया। परिजन उसका इलाज निजी चिकित्सक के यहां करवा रहे थे। जहां शुक्रवार सुबह ऋषभ की मौत हो गई। परिजनों ने धक्का देने वाली पड़ोस की महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र निवासी झल्ले ने बताया कि उनकी बेटी सुषमा का विवाद बीती 20 मई को घर के सामने रहने वाली सुमन के साथ हो गया था। सुमन ने सुषमा पर थूक दिया था। आरोप है कि जब सुषमा ने विरोध जताया तो सुमन ने उसे धक्का दे दिया। इससे गोद में मौजूद एक माह का ऋषभ जमीन पर गिरने से गंभीर घायल हो गया। जिसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पीड़िता ने सुमन के खिलाफ जरवल रोड थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई तय होगी।