Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A mother sat holding a sheet all night long to protect her son.

Bahraich News: बेटे को बचाने के लिए रातभर चादर पकड़े बैठी रही मां

Mon, 16 Nov 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A mother sat holding a sheet all night long to protect her son.
हमले में घायल नूर आलम। - स्रोत : ग्रामीण
मिहींपुरवा। बेटे की चीख सुनकर रुकसाना की नींद खुली तो सामने तेंदुआ खड़ा था। उसने चारपाई पर सो रहे बेटे नूर आलम का सिर जबड़े में दबोच रखा था। बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। बेटे का पैर पकड़कर शोर मचाया। परिवार के लोग दौड़े तो तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह दोबारा घर के आसपास दिखाई दिया तो रुकसाना ने घायल बेटे को चादर से ढक दिया। चादर को पैर से दबाकर वह पूरी रात बेटे के पास बैठी रही। उसे डर था कि तेंदुआ फिर लौटकर हमला न कर दे।
विज्ञापन


मां की ममता और तेंदुए की दहशत की यह घटना शनिवार रात बहराइच वन प्रभाग की चकिया रेंज के अडगोड़वा गांव के बालापुर की है। तेंदुआ करीब दो घंटे तक गांव में एक घर से दूसरे घर तक घूमता रहा। इस दौरान उसने चार लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूर आलम के अलावा लल्लन की बेटी लक्ष्मी, शीला और शमसुद्दीन भी हमले में जख्मी हो गए। अचानक हुए हमलों से गांव में चीख-पुकार मच गई। बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे ग्रामीण उन्हें सीने से लगाकर घरों में दुबक गए। रातभर किसी ने बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई।

रुकसाना ने बताया कि रात करीब एक बजे वह बेटे के साथ बरामदे में सो रही थीं। तभी तेंदुए ने नूर आलम का सिर जबड़े में दबोचकर खींचना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पति इसरार और परिवार के अन्य सदस्य दौड़े तो तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। इसके बाद उन्होंने घर से करीब 300 मीटर दूर लक्ष्मी पर हमला किया। फिर शीला और शमसुद्दीन को भी घायल कर दिया।

रुकसाना ने बताया कि तेंदुए को दोबारा घर के आसपास देखकर उन्हें बेटे पर फिर हमले का डर सताने लगा। घायल बेटे को चादर से ढक दिया और सुबह होने तक उसके पास बैठी रहीं। सुबह होने पर ही राहत की सांस ली। नूर आलम के पिता इसरार ने बताया कि गांव में इससे पहले तेंदुए के हमले की घटना नहीं हुई थी।


-----------
कैमरा ट्रैप व लाइट लगाने के निर्देश
बहराइच वन प्रभाग के डीएफओ सुंदरेशा ने बताया कि घायलों के घर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। हमलावर तेंदुए की पहचान और निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप व लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed