फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A job fair will be held at the Employment Exchange tomorrow.

Bahraich News: कल सेवायोजन कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला

Sun, 28 Jun 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 28 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A job fair will be held at the Employment Exchange tomorrow.
बहराइच। रोजगार मिशन योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 29 जून को सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में पांच कंपनियां 241 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन



जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई डिप्लोमा व कौशल विकास प्रशिक्षित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक पुरुष व महिला अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराकर शैक्षिक योग्यता के मूल व छायाप्रति प्रमाणपत्रों के साथ प्रतिभाग करें। उन्होंने बताया कि सिसका इलेक्ट्रिकल एंड मैनेजमेंट इंटरप्राइजेज द्वारा पर्यवेक्षक व स्टोर प्रबंधक के 75 पद पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए अथ्यर्थी की योग्यता स्नातक व आईटीआई है। आयु 18-40 वर्ष और वेतन 27 हजार निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक में क्लस्टर सेल्स ऑफिसर के 66 पद के लिए योग्यता स्नातक, आयु 20-35 वर्ष और वेतन 21 हजार, धनवर्षा बायोप्लान्टेक प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 40 पद के लिए योग्यता हाईस्कूल, आयु 18-45 वर्ष। वेतन 11 हजार पांच सौ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम नानपारा में एजेंट के 30 पद के लिए योग्यता हाईस्कूल, आयु 18-45 वर्ष और वेतन 15 हजार छह सौ रुपये और काशी एग्रो बायोटेक्नालाजी प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड ऑफिसर के 30 पद के लिए योग्यता इंटर/स्नातक, आयु 18-35 वर्ष और वेतन 17 हजार 500 रुपये निर्धारित किया गया है। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि सभी पदों पर चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed