{"_id":"69a1e6ae17c1211ebe001124","slug":"a-herd-of-elephants-was-seen-on-the-banks-of-bridge-number-12-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145085-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 12 नंबर पुल के किनारे दिखा हाथियों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 12 नंबर पुल के किनारे दिखा हाथियों का झुंड
Sat, 28 Feb 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
हाथियों का झुंड। - स्रोत : पर्यटक
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में इन दिनों जंगली हाथियों की चहल-कदमी तेज हो गई है। बृहस्पतिवार शाम रमपुरवा (मटेही) स्थित सरयू नहर के 12 नंबर पुल के किनारे तीन हाथियों का झुंड विचरण करता दिखाई दिया। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी कुछ देर तक पुल के आसपास टहलते रहे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग को सूचना दे दी गई है, आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
रेंजर आशीष गौड़ ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के पास न जाएं, न ही उन्हें उकसाने का प्रयास करें। शाम और रात के समय अनावश्यक रूप से खेतों की ओर न निकलें। हाथियों पर काम करने वाली संस्था न्यूज के प्रतिनिधि सितांगशु दास ने बताया कि गजमित्रों के माध्यम से गांवों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है। खेतों की मेड़ पर गोबर के कंडे पर सूखी मिर्च डालकर धुआं करने से हाथियों को खेतों से दूर रखने में मदद मिलती है।