{"_id":"685069a9a98986589e0f61d6","slug":"a-child-got-hit-villagers-beat-up-the-bike-rider-bahraich-news-c-98-1-brp1009-132253-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बच्चे को लगी ठोकर, ग्रामीणों ने बाइक सवार को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बच्चे को लगी ठोकर, ग्रामीणों ने बाइक सवार को धुना
Tue, 17 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। गोरखपुर जिला निवासी रोहित यादव (26) की बाइक से सोमवार की सुबह एक बालक घायल हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने रोहित को जमकर पीटा। रोहित को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र के घुसियापारा निवासी रोहित ने बताया कि वह अंग्रेजी शराब के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत है। सोमवार सुबह वह कार्य से रिसिया जा रहे थे। इस दौरान रिसिया कस्बे से कुछ दूर पहले उनकी बाइक के सामने अचानक एक बालक आ गया। उसे बचाने के चक्कर में वह गिर गए। गिरने के दौरान बालक को भी हल्की चोट लग गई। इससे नाराज स्थानीय लोगोंं ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें बचाया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। पीड़ित ने बताया कि इलाज के बाद थाने में तहरीर दी जाएगी।