फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A cage was set up in Ayodhyapurva to catch the leopard.

Bahraich News: तेंदुआ पकड़ने के लिए अयोध्यापुरवा में लगाया पिंजरा

Tue, 14 Apr 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A cage was set up in Ayodhyapurva to catch the leopard.
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा। - फोटो : तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत तेंदुए के बढ़ते हमलों को देखते हुए अयोध्यापुरवा गांव में उसे पकड़ने के लिए सोमवार को पिंजरा लगाया गया है। शनिवार शाम तेंदुए ने गांव के फरजान (8) पर हमला कर उसे घायल कर दिया था, जिसके बाद वन विभाग ने यह कदम उठाया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा स्थापित किया है, ताकि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। वनक्षेत्राधिकारी रोहित ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed