{"_id":"5de3f5238ebc3e54cf09d2bb","slug":"a-bus-filled-with-50-passengers-fell-into-the-ravine-bahraich-news-lko495346394","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 यात्रियों से भरी बस खड्ड में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 यात्रियों से भरी बस खड्ड में गिरी
विज्ञापन
मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा में खड्ड में पलटी रोडवेज बस।
- फोटो : BAHRAICH
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा से सवारियों को लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस रायबोझा गांव के निकट अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में यात्री बाल-बाल बच गए। बस में सवार सभी 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद बस को सड़क पर लाकर फिर से रवाना किया गया। यात्रियों ने चालक की काफी सराहना की है।
बहराइच डिपो से प्रतिदिन मिहींपुरवा बाजार के लिए रोडवेज बस संचालित होती है। यह बस मिहींपुरवा से सुबह करीब छह बजे कानपुर के लिए निकलती है। मिहींपुरवा से बहराइच आने वाले इस बस के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलती है।
प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह 50 सवारियों को लेकर बस बहराइच के लिए रवाना हुई। तभी मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा गांव के निकट पहुंचने पर अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस गहरे खड्ड में जाने लगी। लेकिन चालक ने बस को नियंत्रित कर लिया। बस के खड्ड में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोग जुट गए। मोतीपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद बस को पुन: हाईवे पर लाकर खड़ा किया गया। यहां से यात्रियों को लेकर बस कानपुर के लिए रवाना हो गई। हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। लोगों ने चालक की सूझबूझ की प्रशंसा की है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गायघाट हलके की पुलिस को मौके पर भेजा गया था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।