{"_id":"131-89469","slug":"Bahraich-89469-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से चार मरीजों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से चार मरीजों ने दम तोड़ा
Bahraich
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल में रविवार को भी बुखार पीड़ित चार रोगियों ने दम तोड़ दिया। कैसरगंज थाना अंतर्गत पबना गांव निवासी प्रवीन (35) को बुखार की शिकायत थी। इस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया।रविवार को उसकी मौत हो गई। इसी तरह नगर कोतवाली अंतर्गत काजीपुरा निवासी निधि (18), भिनगा कोतवाली अंतर्गत खैरीकला गांव निवासी रमेश (20) और नानपारा कोतवाली अंतर्गत बहादुरपुरवा गांव निवासी अजमत अली (45) ने भी रविवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ा है। उधर, रविवार को अस्पताल में बुखार से पीड़ित 16 रोगी भर्ती करवाए गए हैं।
विज्ञापन