फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   किशोर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

किशोर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। परिवार के विरोध के चलते चितरहिया गांव निवासी किशोरवय प्रेमी युगल ने शनिवार तड़के फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव किशोरी के कमरे में लटकते मिले। लड़का और लड़की के पिता ने इस मामले मेें थाने पर तहरीर देकर दोनों के संबंध पर विरोध स्वीकार किया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरहिया गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी का गांव के ही 17 वर्षीय किशोर से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने अपने घरवालों के सामने एक दूसरे से शादी करने की बात कही थी लेकिन बिरादरी अलग होने के कारण घरवाले राजी नहीं थे। दोनों के मिलने-जुलने पर भी परिवार वालों ने रोक लगा दी थी। शुक्रवार रात किशोर परिवारीजनों के साथ सोया था लेकिन भोर में जब परिवार के लोग उठे तो वह अपने बिस्तर से नदारद था। इस पर खोजबीन शुरू हुई, तभी किशोरी के परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। गांव के लोग मौके पर जुटे तो किशोरी के कमरे में दोनों के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले। किशोरी ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई थी, जबकि किशोर ने मफलर का फंदा बनाया था। पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बलराम सरोज, थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे और लाशों को फंदे से उतारकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किशोर और किशोरी के पिता ने इस मामले में थाने पर संयुक्त रूप से तहरीर दी है। दोनों ने लिखा है कि उन सभी को किशोर और किशोरियों का प्रेम संबंध स्वीकार नहीं था, इसका विरोध कर रहे थे। इसी से क्षुब्ध होकर दोनों ने फांसी लगाई है। सीओ ने बताया कि दोनों मृतकों के पिता की तहरीर पर विवेचना शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ बलराम सरोज ने कहा िककि दोनों मृतकों के पिता की तहरीर पर विवेचना शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed