फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। खाना बनाने को लेकर एक व्यक्ति ने नशे में पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। बड़ी बेटी के विरोध करने पर उसे भी मारापीटा और साथ लेकर चला गया। रात भर घर में सहमे हुए दुबकी रही छोटी बेटी ने सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। मृतका के पिता ने गांव पहुंचने के बाद पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। मृतका की पिता की तहरीर पर दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। बुधवार रात ये वारदात हरवा टांड़ गांव में हुई।
विज्ञापन

फखरपुर के अरई कला गांव निवासी दिलेराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी कमला देवी (34) का विवाह 14 साल पूर्व हुजूरपुर थाना अंतर्गत अरवा टांड़ गांव निवासी रामू पुत्र रामकुमार यादव से किया था। सब कुछ ठीकठाक था लेकिन रामू को शराब की लत लगने पर आए दिन बेटी के घर में विवाद होने लगा। रामू की छोटी बेटी मुन्नी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात उसका पिता रामू नशे की हालत में घर पहुंचा था। घर में जो खाना बना था, वह पिता के मन मुताबिक नहीं था। उसी को लेकर मां को भरा बुला कहा। मां ने भी विरोध किया तो रामू ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी। रामू की बड़ी बेटी गुड़िया (12) ने मां की पिटाई का विरोध किया तो रामू ने उसे भी मारापीटा। यह सब वाकया देखकर घर में मौजूद मुन्नी (9) चारपाई के नीचे सहम गई। इस दौरान रामू कमला को तब तक पीटता रहा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। इसके बाद वह गुड़िया को लेकर घर से भाग निकला। रात भर मुन्नी घर में दुबकी रही। सुबह उसने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी तब दिलेराम को सूचना दी गई।
विज्ञापन

हरवा टांड़ पहुंचे दिलेराम ने हुजूरपुर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने दोपहर बाद गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता दिलेराम की तहरीर पर रामू के खिलाफ धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed