फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रंजिश में टावर सुरक्षागार्ड की चाकू से गोदकर हत्या

रंजिश में टावर सुरक्षागार्ड की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। लौकाही बाजार स्थित इंडस कंपनी के टावर पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड की रविवार रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। भोर में टावर के कर्मचारियों को इसकी भनक लगी। इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हत्या का कारण टावर पर तैनाती की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

हुजूरपुर के लौकाही बाजार में इंडस कंपनी का टावर लगा हुआ है। इस टावर पर कई मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क का संचालन होता है। टावर की सुरक्षा के लिए इटावा जिले के यासीनगर निवासी राजेश यादव (35) पुत्र गेंदालाल यादव की तैनाती है। राजेश की तैनाती के बाद से ही कुछ क्षेत्रीय दबंग अपने व्यक्तियों की तैनाती करवाने के लिए कंपनी के कर्मचारियों पर दबाव बनाने लगे। आए दिन सुरक्षाकर्मी के साथ ही टावर के अधिकारियों को भी धमकी दी जाती थी। इसी के चलते रविवार रात टॉवर पर ड्यूटी पर तैनात राजेश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने राजेश के पेट, चेहरे और आंख में चाकुओं से वार किया है। रात एक बजे के आसपास जब अचानक क्षेत्र की बिजली गुल हुई तो क्षेत्र के टावर की देखभाल करने वाले सुपरवाइजर सुखबीर यादव पुत्र मान सिंह यादव ने जनरेटर स्टार्ट करने के लिए राजेश को मोबाइल पर कॉल किया लेकिन राजेश का मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। एक घंटे तक जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो सुखबीर को शंका हुआ और वह पयागपुर से लौकाही बाजार के लिए रवाना हो गए। भोर में सुखबीर टावर पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। राजेश की क्षत-विक्षत लाश कमरे में पड़ी थी। तत्काल सुखबीर ने थाने पर सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह भी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। सुपरवाइजर सुखबीर की तहरीर पर घिसियौना निवासी आरके सिंह को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी के घर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed