फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मंजिल तक पहुंचने को मारामारी

मंजिल तक पहुंचने को मारामारी

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली पर्व की समाप्ति के बाद रविवार को गंतव्य स्थान तक पंहुचने के लिए यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ा। यात्रियो को मजबूरीवश अधिक किराया देकर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान रोडवेज प्रशासन के दावे तार-तार नजर आए।
विज्ञापन

दीपावली पर्व से पूर्व रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों को त्योहार की वापसी में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने का दावा किया था। लेकिन रविवार को दीपावली पर्व की समाप्ति के बाद जब यात्री बस अड्डा पंहुचे तो रोडवेज प्रशासन के दावे तार-तार नजर आये। मालूम हो कि जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से मौजूदा समय में 65 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर हो रहा है। जबकि त्योहार से पूर्व रोडवेज प्रशासन ने लोगों की वापसी पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने का दावा किया था। लेकिन रविवार को बसें नदारद दिखीं। जो भी बस आतीं, उस पर सवार होने के लिए यात्री दौड़ पड़ते। जिससे अफरा तफरी की स्थिति रही। सुबह 11 बजे के बाद से अचानक बढ़ी यात्रियों की संख्या से रोडवेज प्रशासन हांफता नजर आया। रोडवेज बस अड्डे पर बसों की किल्लत से प्राइवेट वाहन संचालकों की खूब चांदी रही। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मनमाने किराये वसूले। इस मामले में एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि दीपावली के त्योहार के बाद यात्रियों की वापसी में अचानक वृद्वि हो गई। जबकि बसों की पर्याप्त व्यवस्था थी। लेकिन रास्ता खराब होने के चलते बसों की वापसी में देर लग जाती थी। इसलिए दोपहर में बसों की कमी हो गई थी। शाम से बसें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed