फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चोरों को पीटकर किया मरणासन्न, भर्ती

चोरों को पीटकर किया मरणासन्न, भर्ती

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। अहाता मोहनलालपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर से मंगलवार रात चोरी कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। फिर, उन्हें पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने दोनों चोरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत अहाता मोहनलालपुरवा निवासी रामप्रसाद मंगलवार रात परिवार के साथ छप्पर के मकान में सोए थे। इसी रात दो चोर घुस आए। रात 1:30 बजे के आसपास सामान समेटकर चोर जब भागने लगे तभी आहट पाकर राम प्रसाद की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। इतने में चोर गन्ने के खेत में छिप गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर खेत में खोजबीन शुरू की तो तड़के तीन बजे के आसपास ग्रामीणों ने दोनों चोरों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह ने चोरों को गिरफ्तार कर सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चोरों की पहचान रामचंदर निवासी जैतापुर रामनगर बाराबंकी व आशाराम निवासी पुरैना रामनगर बाराबंकी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed