फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   धनतेरस पर 14 करोड़ का कारोबार

धनतेरस पर 14 करोड़ का कारोबार

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। धनतेरस पर बाजार की रंगत देखते ही बनी। उत्साह और उमंग के बीच लोगों ने जमकर खरीदारी की। सराफा बाजार की चमक खूब रही तो बर्तनों की खरीदारी में भी लोगों ने खूब दिलचस्पी ली। सोने-चांदी के लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। वहीं, बर्तन व्यवसाय करीब पांच करोड़ से अधिक का हुआ है। इलेक्ट्रानिक उत्पाद और वाहन भी खूब बिके। स्पेशल ऑफर और गिफ्ट आइटमों की बौछार होने के चलते धनतेरस का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोला। पूरे जिले में देर रात तक लगभग 14 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व पर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई। दुकानें दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। सुबह 11 बजे से धनतेरस पर्व पर परंपरा निर्वहन के लिए खरीददारी का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। स्टीलगंज तालाब, चौक बाजार, छोटी बाजार, छावनी व सराफा बाजार में स्थित सराफा की दुकानों पर पूरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ती रही। कोई गणेश-लक्ष्मी के चांदी के सिक्कों की खरीदारी कर रहा था तो कोई परंपरा निर्वहन के लिए सोने व चांदी के जेवरात और बर्तन खरीद रहा था। चांदी में नकली और असली की पहचान से बचने के लिए लोगों ने सोने के जेवरात, सिक्के, मूर्तियों और बर्तनों की खरीददारी की। चांदी के पुराने सिक्कों की मांग अधिक रही। जिन लोगों ने पहले से जेवरातों की बुकिंग करा रखी थी वे भी शुभ मुहूर्त देखकर दुकान से अपने सामान ले गए।
विज्ञापन

सराफा व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि सुबह से देर शाम तक शहर क्षेत्र में स्थित सराफा की दुकानों पर लगभग तीन करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में स्थित सराफा दुकानों पर भी लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार बीते वर्ष की अपेक्षा सोने चांदी का मूल्य कम होने के चलते खरीददारी जमकर हुई है। लोग परंपरा निर्वहन के लिए उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिके स्टील के बर्तन
बर्तनों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए दोपहर से देर रात तक भारी भीड़ रही। सभी ने गृहस्थी के मुताबिक बर्तनों की खरीदारी की। बर्तन व्यवसायी राधेश्याम ने बताया कि थाली, लोटा, ग्लास, बाल्टी व डिनर सेट की बिक्री अधिक हुई है। उन्होंने कहा कि स्टील के बर्तनों की मांग ज्यादा रही। फूल, गिलट, तांबा और पीतल के बर्तन स्टील की अपेक्षा काफी कम बिके। बर्तन व्यवसायी टीसू सिंह ने बताया कि शहर, कस्बा व ग्रामीण अंचलों में धनतेरस पर बर्तन का कारोबार लगभग 6 करोड़ से अधिक का रहा है। उन्होंने कहा कि कोई दुकानदार ऐसा नहीं रहा है, जिसने गिलट और फूल के 200-250 किलो से कम के बर्तन बेचे हों। सामान्य दुकान पर 1.5 से 2 लाख की औसतन बिक्री का ग्राफ देर शाम तक रहा है। ऐसे में देर रात तक बिक्री का ग्राफ और आगे पहुंच जाएगा। पूरे जिले में 6 करोड़ से अधिक के बर्तन कारोबार का अनुमान लग रहा है।
हल्के जेवरात में दिखाई रुचि
धनतेरस के अवसर पर लोगों की पसंद बीते वर्ष सोने के हल्के जेवरात रहे। वहीं, इस वर्ष लोगों ने भारी जेवरात खरीदने से परहेज नहीं किया। चांदी की असलियत को लेकर कोई दिक्कत न हो इसके लिए लोगों ने चांदी के पुरानों सिक्कों की खरीददारी में रुचि दिखाई। अंग्रेजी शासनकाल के सिक्के खूब बिके।
ऑफर और छूट ने बढ़ाया इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की ओर रुजान
धनतेरस के अवसर पर लोगों ने परंपरा निर्वहन के लिए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदने में अधिक रुचि दिखाई। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हा, ओवन ज्यादातर लोगों ने खरीदे। श्रीराम एजेंसी के मालिक मनीष मल्होत्रा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर गिफ्ट आइटम और छूट का आफर था, जिसके चलते इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद लोगों की खास पसंद रहे। पवन जायसवाल ने भी कहा कि अधिकांश लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की खरीददारी कर धनतेरस का त्योहार मनाया है।

मोटरसाइकिलों के खरीदार भी बढ़े
धनतेरस के मौके पर विभिन्न बाइक एजेंसियों पर बाइकों की भी जमकर बिक्री हुई। बाइक एजेंसी मालिक दीपक खन्ना ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 70 फीसदी कारोबार में बढ़ोतरी रही है। विभिन्न एजेंसियों पर ढाई सौ बाइकों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed