{"_id":"131-87334","slug":"Bahraich-87334-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ व्यवसायी को तमंचा दिखा बाइक व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ व्यवसायी को तमंचा दिखा बाइक व नकदी लूटी
Bahraich
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। लालपुर शिवपुर गांव निवासी एक कबाड़ व्यवसायी को रात में बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर रिसिया के निकट लूट लिया। बदमाशों ने नकदी और बाइक छीनी। इसके बाद चंपत हो गए। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत लालपुर शिवपुर गांव निवासी कयूम खां पुत्र मकबूल खां ने बताया कि शनिवार शाम को वह रिसिया बाजार गया था। बाजार में काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से सोखा गांव होते हुए आसामरोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाली बाग के निकट पीछा कर रहे बाइक सवार युवकों ने ओवर टेक कर बाइक रुकवा लिया। तमंचा दिखाकर 42 हजार रुपये नकदी छीन लीा। विरोध करने पर मारापीटा और बाइक भी लेकर भाग निकले। कयूम का कहना है कि उसने लौकी गांव निवासी एक व्यक्ति की पहचान की है। पीड़ित कयूम ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है। कयूम का कहना है कि पुलिस ने रात में ही दबिश देकर लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया है। लेकिन बदमाशों को नहीं पकड़ा जा सका है। उधर थानाध्यक्ष अवधनरायन यादव का कहना है कि लूट की सूचना मिली है। लेकिन जांच में मामला काफी संदिग्ध मिला है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।