{"_id":"131-86882","slug":"Bahraich-86882-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की जेब खाली, कैसे मनेगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की जेब खाली, कैसे मनेगी दिवाली
Bahraich
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के विभिन्न सरकारी महकमों में कार्यरत 10953 कर्मचारियों के पर्व फीके ही रह सकते हैं। अक्तूबर का दूसरा सप्ताह बीतने के बाद भी इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है। कई संविदा कर्मचारियों का तो दो से तीन माह तक का वेतन बकाया है। ऐसे में धनतेरस, दीपावली, भैयादूूज समेत अन्य पर्वों पर इन कर्मचारियों की जेब तंग ही रहने के आसार हैं।
जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, विकास विभाग और कलेक्ट्रेट समेत अन्य सरकारी महकमों में 34 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को सरकार ने पर्वों से पहले ही वेतन दिए जाने का आदेश जारी कर रखा है। इसके बावजूद सरकारी छुट्टियों के चलते बैंक बंदी व तकनीकी खामियों का हवाला देकर अफसरों ने जिले के लगभग 10 हजार से अधिक कर्मचारियों के खातों में वेतन भेजने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। इससे इन कर्मचारियों को त्योहारों में आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर होना पड़ सकता है। कर्मचारी संगठनों ने कई बार इस मामले में आवाज भी उठाई, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।