फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चचेरे भाई ने किशोरी से किया रेप

चचेरे भाई ने किशोरी से किया रेप

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। रानीपुर के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी से उसके चचेरे भाई ने बाग में चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार पर उसकी मां मौके पर पहुंची तो युवक ने जानमाल की धमकी दै। परिवारीजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, उल्टे आरोपी को बचाने में उसे शराब का धंधे के आरोप में जेल भेज दिया है। इस पर घर वालों ने सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक को व्यथा सुनाई। एसपी ने इस मामले में सीओ को जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

किशोरी शनिवार शाम नित्यक्रिया के लिए गांव के पास बाग में गई थी। इसी दौरान किशोरी का 28 वर्षीय चचेरा भाई भी बाग में पहुंच गया। उसने चाकू के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर पास ही खेत में मौजूद मां दौड़ी तो युवक ने उसे भी जानमाल की धमकी दी। किसी तरह मां-बेटी को लेकर घर पहुंची। पीड़ित परिवार रविवार सुबह थाने पहुंचकर आरोपी को नामजद करते हुए रेप की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। आरोपी को भी पकड़ लिया लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपी को पुलिस बचा रही है। रेप का केस दर्ज करने के बजाए शराब का धंधा करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से आहत माता-पिता बालिका को लेकर गांव के अन्य लोगों के साथ सोमवार दोपहर में एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पर पुलिस अधीक्षक आरएल वर्मा को पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने इस मामले में सीओ कैसरगंज को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बोले, नहीं मिली शिकायत, शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी
थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव का कहना है कि रेप का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर पीड़ित प्रार्थना पत्र देता तो केस जरूर दर्ज किया जाता। उन्होंने कहा कि उसे युवक को उसे पांच लीटर अवैध शराब के साथ रात में पकड़कर जेल भेज दिया गया है। वह रेप का आरोपी है, इसकी जानकारी नहीं है।


हाईस्कूल की छात्रा से रेप का प्रयास
राजीचौराहा। हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा से रविवार देर शाम गांव निवासी युवक ने जानमाल की धमकी देते हुए रेप का प्रयास किया। गांव के लोग दौड़े। तब युवक मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हरदी थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी क्षेत्र में स्थित हाईस्कूल की छात्रा है। रविवार देर शाम को वह नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। गांव से 100 मीटर की दूरी पर जब छात्रा पहुंची। तभी गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश पीछे से पहुंच गया। उसने छेड़छाड़ करते हुए छात्रा को गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर परिवारीजन व गांव के लोग दौड़े। इस पर राकेश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह छात्रा ने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचकर राकेश को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एसपी ने बताया कि केस दर्ज कर छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपी राकेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed