फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   डेढ़ किलो नेपाली चरस बरामद, एक गिरफ्तार

डेढ़ किलो नेपाली चरस बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही डेढ़ किलो चरस को एसएबसी के जवानों ने रुपईडीहा में बार्डर आउटपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इस मामले में राजस्थान के झुंझनू निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसएसबी सातवीं वाहिनी रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट के सहायक सेनानायक अभिनव कश्यप ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद 3:30 बजे के आसपास एसाआई दशरथ सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबिल सनत कुमार, भागवत महतव, रानी सिंह, सरिता, कुमारी, जीके आदि चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नेपाल की ओर से रिक्शे पर सवार होकर एक व्यक्ति भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसा। तलाशी के दौरान उसके बैग से एक किलो 550 ग्राम नेपाली चरस बरामद हुई है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार पुत्र केदारमल निवासी राजस्थान के मटखाला डुडानिया झुंझनू के रूप में हुई है। सुरेश ने बताया कि उसने काठमांडू के भीम बहादुर नामक व्यक्ति से चरस की खरीद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed