{"_id":"131-79133","slug":"Bahraich-79133-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ के निलंबन पर अड़े घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ के निलंबन पर अड़े घरवाले
Bahraich
Updated Sun, 25 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदी (बहराइच)। कपूरपुर गांव में सोमवार रात भूमि विवाद में लहूलुहान हुए एक युवक की शुक्रवार तड़के ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर दोपहर में गांव पहुंचे तो युवक के समर्थक भड़क उठे। सभी ने पुलिस पर हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाते हुए एसओ के निलंबन और हत्या का केस दर्ज करने की मांग शुरू कर दी। कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार से भी इन्कार कर दिया। मामला बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे सीओ ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह मृतक के परिवारीजनों को समझा बुझाकर शांत किया। एसपी ने इस मामले में सीओ महसी को जांच के आदेश दिए हैं। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
हरदी थाना अंतर्गत कपूरपुर गांव निवासी सूर्यलाल व देवीदीन के बीच सोमवार रात करीब 10 बजे जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इस पर पड़ोसी संजय सरोज (40), उसके भाई विजय कुमार (28) बीच बचाव करने मौके पर पहुंच गए थे। इस पर सूर्यलाल ने अपने सहयोगियों के साथ विजय और सरोज को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। मौके पर पहुंची मां रामसंवारी को भी पीटा था। रात में ही मां-बेटों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, से विजय को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के विजय ने दम तोड़ दिया। दोपहर में विजय के शव को लेकर परिवारीजन गांव पहुंचे तो पटीदार व समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी ने एसओे हरदी अजीत वर्मा पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन और आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस करने की मांग शुरू कर दी। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया। दूसरे पक्ष के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिससे टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सूचना पाकर सीओ महसी अकमल खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भारी भीड़ देख तत्काल एक ट्रक पीएसी बुलाई गई। इसके अलावा रामगांव थाने की पुलिस को भी बुलवाया गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सीओ मृतक विजय के परिवारीजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर सके। इसके बाद देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता का कहना है कि सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक हरदी थाने पर घटनाकी सूचना दी गई लेकिन कार्रवाई काफी देर से हुई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।