फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नाली विवाद में युवक को पीटकर मार डाला

नाली विवाद में युवक को पीटकर मार डाला

Wed, 22 Jan 2014 05:46 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 22 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
अगैया (बहराइच)। प्रेमनगर मधुबन गांव में नाली से पानी निकासी के मामले को लेकर रविवार रात पड़ोसियों ने एक युवक पर लाठी और फरसे से हमला कर दिया। बचाने दौड़ी पत्नी और भाई को भी पीटकर जख्मी कर दिया। रात में ही युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर इलाज के दौरान सोमवार उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना अंतर्गत प्रेमनगर मधुबन गांव निवासी देवी प्रसाद (35) पुत्र फौजदार का नाली का विवाद गांव निवासी कल्लू व रामकिशुन आदि से चल रहा था। रामकिशुन ने देवी प्रसाद के घर की तरफ से गुजरी नाली का पानी रोक दिया था। इस विवाद को दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान राम मनोहर ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करवा कर खत्म करवा दिया था। लेकिन रविवार रात दस बजे के आसपास कल्लू और रामकिशुन आदि ने पुन: नाली के पानी को बंद कर दिया। जिससे देवीप्रसाद के घर में पानी इकट्ठा होने लगा। रात में ही देवी प्रसाद ने नाली पाटने का विरोध किया तो कल्लू और रामकिशुन समेत आधा दर्जन लोग लाठी, डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर मौके पर आ धमके। कहासुनी के दौरान ही सभी ने देवी प्रसाद पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। चीख पुकार सुनकर देवी प्रसाद की पत्नी गीता देवी (32) व भाई नंदराम (30) बचाने दौड़े तो उन्हें भी विपक्षियाें ने मारापीटा। गांव के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए खिसक गए। रात में ही आनन फानन में मरणासन्न हालत में देवीप्रसाद को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। देवी प्रसाद की मौत से उसके घर मेें कोहराम मच गया है। युवक को पीटकर मारने की सूचना पाकर रुपईडीहा थानाध्यक्ष केके यादव दलबल के साथ गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई नंदराम ने कल्लू, रामकिशुन, सुमिरन, प्रमोद और कबीर समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि आरोपी हमलावर घटना के बाद से मकान में ताला बंद कर फरार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed