{"_id":"131-72818","slug":"Bahraich-72818-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों पर ट्रक चढ़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों पर ट्रक चढ़ाने की धमकी
Bahraich
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दोनक्का चौराहे पर प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रक घुसने से रोकने पर ट्रक चालक ने पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की धमकी दे डाली। अभद्रता भी की। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में लिया गया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक रामजी चौधरी ने बताया कि शिवदहा पयागपुर निवासी दद्दन यूसुफ का एक मकान नई बस्ती दरगाह में है। वह शनिवार शाम पयागपुर की ओर से ट्रक लेकर दोनक्का तिराहे पर पहुंचा। यहां कांस्टेबल दीपक कुमार, विसेन सिंह व सरदार सुरेंद्र सिंह डायवर्जन पर वाहनों को मोड़ रहे थे। सिपाहियों ने दद्दन की ट्रक को भी असम रोड की ओर मोड़ने का संकेत दिया। इस पर ट्रक चालक ने वाहन रोककर सिपाहियों को अपशब्द कहा और ट्रक चढ़ाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन