{"_id":"131-72817","slug":"Bahraich-72817-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कल्याण निगम अध्यक्ष ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कल्याण निगम अध्यक्ष ने दी चेतावनी
Bahraich
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने मोहरबा कांड के घायलों का अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया।
महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा को सपा ने बहराइच लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया है। जिले के दौरे पर आईं लीलावती कुशवाहा ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बलहा विधानसभा क्षेत्र की बूथवार समीक्षा के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मोतीपुर पुलिस द्वारा उत्पीड़न व उपेक्षा किए जाने की शिकायत की है। ऐसे में वह पूरे मामले को पार्टी नेतृत्व के सामने रखेंगी। किसी अफसर को सरकार की साख खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। मोहरबा कांड को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन ने मामले को संजीदगी से लिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। यहां भी पुलिस के कुछ अफसरों ने हीलाहवाली बरती है, इसे सीएम के सामने रखा जाएगा। महिला उत्पीड़न की घटनाएं रोकने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ही 1090 हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। महिला पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को हटाने में सरकार नहीं हिचकी। लीलावती ने मोहरबा कांड के घायलों से जिला अस्पताल में मिलकर सरकारी सहायता, इलाज के संबंध में जानकारी ली। उनके साथ लोस प्रत्याशी शब्बीर अहमद, पूर्व विधायक रामतेज यादव समेत अन्य भी थे।