{"_id":"131-71856","slug":"Bahraich-71856-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 13 घर जले लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 13 घर जले लाखों का नुकसान
Bahraich
Updated Mon, 30 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदी (बहराइच)। बंभौरी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से 13 घर रविवार शाम जल गए। छह लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
हरदी थाना अंतर्गत बंभौरी गांव निवासी मुनौवर के घर के निकट स्थित अहाते में रविवार शाम साढ़े पांच बजे आग धधक उठी। जब आग की लपटों ने मुनौवर के घर को आगोश में ले लिया, तब शोर मचने पर गांव के लोग दौड़ेे। लेकिन जब तक आग बुझाने का इंतजाम किया जाता, तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी मोहम्मद शरीफ, हनीफ, करीम, मोहम्मद उमर, महेेश, सुघरा, लतीफ, पुत्तू और सलाम समेत 13 लोगों के आशियानों को आगोश में ले लिया। सूचना पर दमकल वाहन पहुुंचने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। आग पर ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर काबू पाया। लेखपाल हरिकेेश मिश्र मौके पर पहुंचे। अग्निकांड में छह लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। इन परिवारों के लगभग 80 लोग बेघर हो गए हैं। एसडीएम वीके सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। पीड़ितों को कंबल व टेंट रात में ही मुहैया करा दिया जाएगा।