{"_id":"131-70883","slug":"Bahraich-70883-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में जाली नोट संग महिला दबोची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में जाली नोट संग महिला दबोची
Bahraich
Updated Tue, 10 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक नासिरगंज में सोमवार को शाखा प्रबंधक ने जाली नोटों के साथ आई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला एक-एक हजार के नौ नोट लेकर बैंक आई थी। इसमें से छह नोट जाली थे। पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद केस दर्ज कर लिया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम नासिरगंज की निवासी जैबूला पत्नी सोहराब सोमवार को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक नासिरगंज पैसे जमा करने आई थी। उसके पास एक-एक हजार के नौ नोट थे। जैबूला ने फॉर्म भर कर नोट कैशियर को दिए। कैशियर ने जांच की तो उसमें से छह नोट जाली पाए गए। इसकी जानकारी उसने शाखा प्रबंधक एमपी सिंह को दी। शाखा प्रबंधक ने जब महिला से इसके बारे में पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाई। इस पर शाखा प्रबंधक ने महिला को सोनवा पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनवा रामबली राय ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ लोग मवेशी खरीदने आए थे वही ये नोट दे गए। उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ जाली नोट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले में एसपी विक्रमादित्य सचान ने कहा कि मामले की गहनता से जांच के आदेश प्रभारी निरीक्षक सोनवा को दिए गए हैं। मवेशी खरीदने वाले की शिनाख्त कराकर उसकी धर-पकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।