फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चार शिक्षकों, एक शिक्षामित्र पर गाज

चार शिक्षकों, एक शिक्षामित्र पर गाज

Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के प्राथमिक, जूनियर और कस्तूरबा विद्यालयों की स्थिति जांचने के लिए बीएसए ने शनिवार को चित्तौरा और नवाबगंज क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। चार शिक्षक एक शिक्षामित्र ड्यूटी से नदारद मिले। कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन भी गायब मिलीं। उधर, एक विद्यालय में चूल्हे पर मिड-डे मील पकता मिला और प्रधानाध्यापिका गायब मिलीं। शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने विकासखंड चित्तौरा के प्राथमिक विद्यालय बनवारी का 10:25 बजे निरीक्षण किया तो शिक्षिका सनोवर कहंकशा अनुपस्थित मिलीं। उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनवारी के निरीक्षण में चहारदीवारी निर्माणाधीन मिली। 35 के सापेक्ष सिर्फ 27 छात्र उपस्थित मिले।
विज्ञापन

10:35 बजे बीएसए प्राथमिक विद्यालय अलिया जगदीशपुर पहुंचे। यहां शिक्षामित्र धनंजय सिंह नदारद मिले। 151 के सापेक्ष सिर्फ 27 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय की रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। इस पर धनंजय सिंह का वेतन रोकते हुए प्रधानाध्यापिका उर्मिला सिंह को चेतावनी दी गई है। जूनियर विद्यालय बाबागंज के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका रतन वर्मा अनुपस्थित मिलीं। वह तीन दिसंबर से गैरहाजिर हैं। उनका वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए ने बताया कि यहां किचन शेड होने के बावजूद अतिरिक्त कक्ष मेें भोजन बन रहा था। 102 के सापेक्ष सिर्फ 63 छात्र उपस्थित थे। बीएसए ने बताया कि शिक्षक उपेंद्र कुमार ने गैस सिलेंडर पर मिड-डे मील बनने की बात बताई लेकिन जब कक्ष में जाकर देखा तो लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनता मिला। भ्रामक सूचना देने के मामले में उपेंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण में बीएसए को वार्डन प्रतिष्ठा पांडेय एक दिसंबर से गायब मिलीं। यहां की पार्ट टाइम शिक्षक चंद्रिका प्रसाद उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर गायब थे, जिस पर दोनों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed