फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दो दुकानों से चार लाख की चोरी, भड़के व्यापारी

दो दुकानों से चार लाख की चोरी, भड़के व्यापारी

Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। जैतापुर बाजार में शुक्रवार रात कपड़ा और एक किराना दुकान के शटर काटकर चोरों ने नकदी समेत चार लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। शनिवार सुबह खबर फैलते ही व्यवसायी भड़क उठे। सभी ने दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष पहुंचे तो उनसे व्यापारियों की झड़प हुई। इतने में दुकानदारों ने जैतापुर-बौंडी मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का पर्दाफाश किए जाने और बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग व्यापारी कर रहे थे। बाजार बंद की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ ने एसपी से मोबाइल पर व्यापारियों की बात करवाई। एसपी के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। 48 घंटे में चोरी का खुलासा न होने पर सभी ने फिर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। दोपहर दो बजे के आसपास व्यापारियों ने दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत जैतापुर बाजार निवासी पवन सिंह कपड़ा के व्यवसायी हैं, जबकि संजय गुप्ता की किराना दुकान है। दोनों की दुकान 20 मीटर की दूरी पर है। दोनों के घर भी बाजार में कुछ ही दूरी पर हैं। शुक्रवार रात नौ बजे के आसपास दोनों व्यवसायी अपने-अपने प्रतिष्ठानों में ताला लगाकर घर चले गए थे। इसी रात चोरों ने पवन सिंह के कपड़ा की दुकान का शटर काटकर दुकान में रखे 40 हजार रुपये और लगभग दो लाख के कपड़े समेत अन्य सामान पार कर दिए। वहीं, किराना व्यवसायी संजय गुप्ता के गेट का ताला काटकर 35 हजार रुपये नकदी और एक लाख का सामान समेट लिया। शनिवार सुबह दोनों दुकानों का ताला कटा देख आसपास के व्यापारी सकते में आए। सूचना पाकर पवन सिंह और संजय गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

घटना से नाराज व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुकानें भी नहीं खोलीं। सभी चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने और मामले का पर्दाफाश करते हुए जैतापुर बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे थे। चोरी, बाजार बंदी और प्रदर्शन की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुरेश बाबू मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों की उनसे तीखी झड़प हुई। व्यापारी किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान बाजार केे कुछ लोगों ने जैतापुर-बौंडी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इतने में सीओ महसी एमपी सिंह चौहान पहुंच गए। उन्होंने गुस्साए व्यापारियों को समझाते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता से मोबाइल पर बात करवाई। एसपी ने व्यापारियोें को कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि 48 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा न होने पर संबंधित बीट के सिपाही को निलंबित किया जाएगा। एसपी के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। व्यापारियों ने 48 घंटे में चोरी का खुलासा न होने पर पुन: प्रदर्शन की चेतावनी दी है। चोरी के मामले में दोनों व्यवसायियों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो व्यक्ति हिरासत में
व्यापारियों के प्रदर्शन और बाजार बंदी के चलते बौंडी पुलिस दोपहर बाद अचानक हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष सुरेश बाबू ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
सोते रहे सिपाही
जैतापुर बाजार में जिन दो दुकानों में चोरों ने हाथ साफ किया है, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक है। इस बैंक की सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों की ड्यूटी रात में लगी हुई थी। बाजार के लोगों के मुताबिक दोनों सिपाही रात में सोते रहे और चोर सामान समेट ले गए।

उर्वरक की दुकान में चोरी
रिसियामोड़। रिसिया थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित उर्वरक और कीटनाशक की दुकान व गोदाम का ताला काटकर चोरों ने ढाई हजार रुपये व हजारों का सामान पार कर दिया। दुकान मालिक राजेश कुमार ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एके यादव ने बताया कि दुकान मालिक से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed