{"_id":"131-68452","slug":"Bahraich-68452-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से युवक ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से युवक ने दम तोड़ा
Bahraich
Updated Mon, 21 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी/बहराइच। तराई में दिमागी बुखार जानलेवा बना हुआ है। शनिवार देर शाम बुखार से पीड़ित एक युवक ने अपने घर पर दम तोड़ दिया। वह बीते एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उधर, रविवार को जिला अस्पताल में बुखार व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 26 रोगी भर्ती कराए गए हैं। इनमें पांच रोगियोें की हालत नाजुक है। महसी तहसील अंतर्गत हेमनापुर के साधूपुरवा गांव निवासी राम आधार (32) बीते एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित था। शुरुआत में राम आधार का इलाज स्थानीय डॉक्टरों से कराया गया, लेकिन हालत नहीं सुधरी। शनिवार रात सात बजे के आसपास राम आधार की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज बुखार के साथ उल्टी होने लगी। परिवार के लोग जब राम आधार को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। यह देख घर में कोहराम मच गया। उधर, रविवार को जिला अस्पताल में बुखार व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 26 रोगी भर्ती कराए गए हैं। इनमें हामिद (2) सोनवा, राज (10) बशीरगंज, देवकांत (6) खजुरी, मोनी (1) दरगाह, शुभम (2) गुलामअलीपुरा की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन