{"_id":"131-54454","slug":"Bahraich-54454-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने मारा तो नवविवाहिता ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने मारा तो नवविवाहिता ने दे दी जान
Bahraich
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम हेमपुर के मजरा चमनपुरवा में बुधवार की शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर थप्पड़ मार दिया। इससे क्षुब्ध नव विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चमनपुरवा निवासी बैधे ने अपनी पुत्री रेशमा (19) का विवाह कुछ माह पूर्व गांव के ही रिजवान के साथ किया था। बुधवार की सुबह रेशमा की किसी बात को लेकर रिजवान से कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ी की रिजवान ने रेशमा को तमाचा मार दिया। इससे क्षुब्ध रेशमा बुधवार की रात बिना खाए पिए ही अपने कमरे में चली गई जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हो सकी। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करते रेशमा की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने नायब तहसीलदार राम अनुज तिवारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा ओपी सिंह की मौजूदगी में लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शमसुद्दीन बताते हैं कि पति की ओर से आत्महत्या के मामले में तहरीर दी गई है। यदि मायके पक्ष से कोई तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज कर उसकी विवेचना कराई जाएगी।