{"_id":"131-47051","slug":"Bahraich-47051-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम समेत दो और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम समेत दो और की मौत
Bahraich
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती मासूम समेत दो मरीजों ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों दिमागी बुखार से पीड़ित थे। बच्चा बलरामपुर जिले का निवासी था। निमोनिया व वायरल के मरीज भी बढ़े हैं। मंगलवार को भर्ती हुए 8 मरीजों में तीन की हालत नाजुक है।
बलरामपुर जिले के रामपुर जरवा गांव निवासी राजन (3) पुत्र बलवंत को विगत एक महीने से बुखार की शिकायत थी। परिजन स्थानीय डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। उसकी हालत में सुधार न हुआ और फिर उसे तेज बुखार के साथ झटके व बेहोशी के दौरे आने लगे। इस पर बलरामपुर के डॉक्टर ने राजन को बहराइच जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन 19 नवंबर को उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। उधर, खत्रीपुरा निवासी अशर्फीलाल (85) भी बुखार ग्रस्त थे। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों रोगियों में दिमागी बुखार की पुष्टि की। निमोनिया व वायरल के आठ और मरीज भर्ती हुए। इनमें आदिल (10) निवासी नाजिरपुर, संजय (5) रिसिया, अमित (10) बलरामपुर, शुभम (15) गिलौला, संगीता (10) रानीपुर, जोया (3) इमलिया, खुशी (10) रुपईडिहा, विष्णु (1) फखरपुर शामिल हैं। शुभम, संगीता व अमित की हालत नाजुक है।