फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   लंगूर के हमले से घायल महिला ने दम तोड़ा

लंगूर के हमले से घायल महिला ने दम तोड़ा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर मसढ़ी में रविवार की शाम छत पर कपड़ा उतारने गई एक महिला पर लंगूर ने हमला बोल दिया। इससे वह छत से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय बहराइच ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भिखारीपुर मसढ़ी निवासिनी प्रमिला देवी (48) रविवार को घर की छत पर गई थी जहां पहले से मौजूद एक लंगूर ने प्रमिला पर अचानक हमला बोल दिया। इससे प्रमिला बचाव करते हुए छत से नीचे आ गिरी। इससे उसके हाथ पैर व सिर पर गंभीर चोट आई। जानकारी होने पर परिजनों की ओर से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला ले जाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात प्रमिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed