फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   88 reports including two nursing home physicians and personnel negative

दो नर्सिंगहोम के चिकित्सकों व कर्मियों समेत 88 की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 09 May 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
88 reports including two nursing home physicians and personnel negative
बहराइच। दो नर्सिंगहोम के चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर के चिकित्सक व कर्मियों समेत 88 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निजी लैब में दो महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद इन सभी के सैंपल लिए गए थे। देर रात रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शहर के बख्शीपुरा मोहल्ला निवासी एक गर्भवती महिला के निजी लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसका इलाज करने वाले जेल रोड के केडिया हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अनिल केडिया व डॉ. रीना केडिया के साथ उनके परिवार के सभी लोगों व कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसी तरह वृद्ध महिला का इलाज करने वाले चिकित्सक रिजवान अहमद और उनके परिवार के साथ ही कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जबकि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक डॉ. अमित मिश्रा व अन्य कर्मचारियों के सैंपल भी भेजे गए थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि छह मई को इन सभी के साथ कुल 88 सैंपल जांच को भेजे गए थे। जांच में सभी के निगेटिव होने की पुष्टि हुई है। निगेटिव रिपोर्ट मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed