फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बूथों पर पसरा सन्नाटा

बूथों पर पसरा सन्नाटा

Sun, 24 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
बूथों पर पसरा सन्नाटा
बहराइच। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया। मगर ये शिविर भी रस्म अदायगी भर रह गए।
विज्ञापन


प्रचार-प्रसार के अभाव में बूथों पर भीड़ नहीं जुट सकी। बूथों पर इक्का-दुक्का ही आवेदक पहुंचे। ऐसे में बीएलओ सन्नाटे में बैठे नजर आए।

बहराइच की पांच विधानसभा महसी, मटेरा, बहराइच सदर, बलहा, नानपारा में रविवार को बूथों पर शिविर लगाए गए थे। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के कैसरगंज, विधानसभा पयागपुर में भी बूथों पर शिविर लगे थे।
विज्ञापन


जिले के 2315 बूथों पर चुनाव आयोग की ओर से युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित किए जाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था।

लेकिन दो दिवसीय शिविर के आयोजन में भी सरकारी उदासीनता पूरी तरह सामने आई। कहीं बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ था तो कहीं पर इक्का-दुक्का लोग ही आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रहे थे। दो दिवसीय विशेष शिविर महज औपचारिकताओं के बीच ही सिमट कर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ : महाराज सिंह इंटर कॉलेज
महज तीन आवेदन जमा हुए
बहराइच शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज के बूथ पर सुबह 10 बजे से ही बीएलओ पहुंच गए थे। बूथ पर दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। बीएलओ रामराज ने बताया कि महज तीन आवेदन ही जमा हुए हैं।

बूथ : प्राथमिक विद्यालय अकबरपुरा
बैठे रहे बीएलओ, नहीं आए आवेदन
शहर के स्टीलगंज तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय अकबरपुरा में भी विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में बीएलओ मतदाता सूची के साथ मौजूद मिले। वहां भी सन्नाटा ही पसरा नजर आया। बीएलओ ने बताया कि सुबह से पूछताछ के लिए कई लोग आए, लेकिन अभी तक कोई आवेदन जमा नहीं हुआ है।


नए आवेदनों की आज मिलेगी सूचना
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि विशेष शिविर के दिन बीएलओ फार्म भरने के साथ मतदाता सूची के दुरुस्तीकरण का कार्य करते हैं। इसके बाद उसे संबंधित तहसील के कार्यालय में जमा किया जाता है। इसके बाद ही निर्वाचन कार्यालय को पूरी सूचना प्राप्त होती है। ऐसे में सोमवार को ही पूरी सूचना मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed