फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त, किसान खुश

वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त, किसान खुश

Mon, 30 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त, किसान खुश
बारिश से गलियां बनीं तालाब
विज्ञापन

सड़कों पर चलना हुआ दुश्वार, सफाई व्यवस्था की भी पोल खुली
फोटो है।
बहराइच। तराई में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर लगातार बरसात हो रही है। इससे जलभराव की स्थिति बन गई है। जनजीवन अस्तव्यस्त है। शहर, कस्बों में गलियां व मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति ऐसी है कि सड़क तालाब की तरह दिख रही है। साफ-सफाई और व्यवस्था की भी पोल खुल गई है। मौसमविदों की मानें तो 24 घंटे में वर्षा का क्रम जारी रहेगा।
जिले में रविवार सुबह से रुक-रुक कर शुरू हुई वर्षा सोमवार को भी पूरे दिन जारी रही। दोपहर में लग रहा था कि धूप निकलेगी, लेकिन फिर बादलघिर आए। जमकर बौछारें पड़ीं। घर से निकले लोग भीगते हुए दिखे। वर्षा से शहर के घसियारीपुरा, बख्शीपुरा नईबस्ती, अकबरपुरा नईबस्ती, सलारगंज, चांदपुरा, बड़ीहाट, छोटी बाजार और तिकोनीबाग इलाके में जगह-जगह जलभराव हो गया है। मिहींपुरवा विकासखंड के उर्रा बाजार में तो गलियां तालाब दिख रही हैं। लोग घुटनों भर पानी में आने-जाने को मजबूर हैं। बाजार निवासी 13 घरों में भी पानी घुस गया है।
विज्ञापन

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि रविवार सुबह से सोमवार दोपहर तक 12 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई है। आगामी 24 घंटे में भारी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान खुश, धान रोपाई का काम तेज
तराई में 24 घंटे से हो रही वर्षा के कारण किसानों के चेहरे पर फिर मुस्कान दिखने लगी है। वर्षा के अभाव में बीते कई दिनों से धान रोपाई का कार्य प्रभावित था, जो शुरू हो गया है। फखरपुर, कैसरगंज, पयागपुर, मिहींपुरवा, नवाबगंज इलाकों में भी वर्षा के कारण खेतों में पानी भर गया है। किसानी का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed