फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   8.40 lakhs sapling rooted

82 स्थानों पर लगाए 8.40 लाख पौधे

Mon, 11 Jul 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
8.40 lakhs sapling rooted
विद्यार्थियों ने भी लिया हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के तहत सोमवार को बहराइच जनपद में 82 स्थानों पर पौधे रोपे गए। अधिकारियों ने शाम तक 8.40 लाख पौध लगाए जाने का दावा किया जो एक दिन में पौधरोपण का रिकॉर्ड है। पौधरोपण अभियान में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के आह्वान पर पौधरोपण के लिए जिले में कई हफ्ते से तैयारी चल रही थी। शासन ने जिले में 8.40 लाख पौध रोपित करने का लक्ष्य तय किया था। इसके लिए 82 स्थानों का चयन किया गया। पौधरोपण के लिए पूर्व में ही थालों की खोदाई कर ली गई थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10 बजे से पौधरोपण अभियान शुरू हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने पौध लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज, ग्राम समाज की जमीन और वनाच्छादित इलाकों में पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अभय कुमार, एसपी सालिकराम वर्मा समेत कई विभागों के अधिकारियों ने पौधे लगाए। हटवा हरदास में मंडलायुक्त सुधीर दीक्षित, सर्रा गांव में समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध ने पौधरोपण की शुरुआत की। डीएफओ अखिलेश पांडेय के मुताबिक देर शाम तक 8.40 लाख पौधे लगाए गए।

जरवल विकास खंड क्षेत्र में घाघराघाट से लेकर जरवलरोड तक मार्ग के किनारे पौध रोपित करवाए गए। बहराइच की अब्दुल्लागंज वन रेंज में 19 स्थानों पर सर्वाधिक 330 हेक्टयर वन क्षेत्र में दो लाख 34 हजार पौधे रोपे गए।


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नवाबगंज के 198 शिक्षक व शिक्षिकाओं को पौधरोपण स्थल पर गवाह व संप्रेक्षक के रूप में लगाया गया था। रुपईडीहा वन रेंज में 143425 पौध 16 सेक्टरों में लगाए गए। महसी, मिहींपुरवा, रिसिया, पयागपुर, विशेश्वरगंज, कैसरगंज, फखरपुर, मटेरा, बलहा, नानपारा आदि इलाकों में भी पौधरोपण पूरे दिन चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed