{"_id":"699df166b996e243d201d3a4","slug":"763-couples-tied-the-knot-and-became-life-partners-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-144944-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 763 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, बने हमसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 763 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, बने हमसफर
विज्ञापन
मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।
- फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।
मिहीपुरवा। गल्ला मंडी परिसर मंगलवार को खुशियों की रोशनी से जगमगा उठा, जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 763 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 139 मुस्लिम समुदाय के जोड़े भी शामिल रहे। वैदिक मंत्रोच्चार, शहनाई की मधुर धुन और निकाह की रस्मों के बीच पूरे वातावरण में उल्लास और भावुकता का संगम देखने को मिला।
समारोह की मुख्य अतिथि बलहा की विधायक सरोज सोनकर रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 60 हजार रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसके अतिरिक्त 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन एवं भोजन व्यवस्था पर व्यय किए जाते हैं। इस प्रकार प्रति युगल लगभग एक लाख रुपये का व्यय सरकार द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
मिहीपुरवा ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सौरभ वर्मा, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल एवं बलहा प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा ने भी नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पीडी मनीष मौर्य, डीडीओ राजकुमार, एसडीएम राम दयाल, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, सीओ प्रद्युम्न सिंह, बीडीओ विनोद यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया तथा मिहीपुरवा चौकी प्रभारी अशोक सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।