फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   75 village panchayats rigged in the purchase of medical equipment

75 ग्राम पंचायतों में मेडिकल उपकरणों की खरीद में धांधली

Sat, 12 Sep 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
75 village panchayats rigged in the purchase of medical equipment
विशेश्वरगंज (बहराइच)। कोरोना काल में ग्राम पंचायत स्तर पर मेडिकल उपकरणों की खरीद में जमकर धांधली की गई है। विशेश्वरगंज विकास खंड की 75 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने पंचायत निधि से प्रति ग्राम पंचायत 6004 रुपये के मेडिकल उपकरण खरीद लिए। ग्राम प्रधानों को इस मामले की जानकारी तब हुई, जब उन पर भुगतान के लिए दबाव बनाया जाने लगा, लेकिन अभी तक ग्राम प्रधानों ने भुगतान नहीं किया है। अब मामले की परत-दर-परत खुलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज विकास खंड में कुल 75 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में कोरोना जांच के लिए पंचायत निधि से मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए निर्देश शासन ने दिए थे। शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कोरोना किट के तहत मेडिकल उपकरण खरीद के लिए बजट निर्धारित करते हुए शासनादेश जारी किया था, लेकिन शासन के बजट के विपरीत ग्राम पंचायत निधि से मेडिकल उपकरणों की खरीद की गई। विकास खंड की 75 ग्राम पंचायतों में बिना ग्राम प्रधान की जानकारी के ही पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की खरीद कर ली गई।
विज्ञापन

इस पर प्रत्येक ग्राम पंचायत से 6004 रुपये खर्च करने का बिल वाउचर लगा दिया गया, जबकि शासन ने लगभग तीन हजार रुपये बजट ही निर्धारित किया था। अब ग्राम पंचायत अधिकारियों की ओर से बजट भुगतान के लिए ग्राम पंचायत के प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है। ग्राम प्रधानों पर दबाव बढ़ने से उनमें नाराजगी भी बढ़ रही है। प्रधानों का कहना है कि बिना बताए मेडिकल उपकरणों की खरीद की गई है। ऐसे में वह सभी भुगतान नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक गए तब खरीद का पता चला
विशेश्वरगंज विकास खंड के ग्राम मुंडेरवा सरहदी के प्रधान शमीम का कहना है कि हम लोगों को कोई जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान नेठिया अनूप शुक्ला का कहना है कि जानकारी है, लेकिन अभी भुगतान नहीं किया गया है। ग्राम प्रधान पुरैना के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार व बारानिजाम प्रधान दिनेश का कहना है कि इसकी हमें कोई जानकारी नहीं थी। जब ब्लॉक गए तो सेक्रेटरी ने बताया कि पंचायत निधि से पैसा देना है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।

शासनादेश के अनुसार ही होगा भुगतान
विशेश्वरगंज विकास खंड की ग्राम पंचायतों में कोरोना जांच व बचाव के लिए मेडिकल उपकरण खरीदे गए हैं। इसकी जानकारी मिली है। लेकिन शासनादेश से अधिक का बिल लगाया गया है। भुगतान सिर्फ 2800 से 3200 रुपये तक ही किया जाएगा। शासनादेश के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा। इसके लिए जांच की जा रही है।
- अमित मिश्रा, खंड विकास अधिकारी, विशेश्वरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed