{"_id":"5cb227a6bdec22142773c7fb","slug":"71555179430-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के चैंबर का ताला तोड़ 95 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के चैंबर का ताला तोड़ 95 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। हसनगंज मोहल्ले में शनिवार भोर एक अधिवक्ता के चैंबर का ताला तोड़ सशस्त्र बदमाशों ने 95 हजार रुपये नकदी पार कर दी।
घर के बाहर कुंडी लगाकर परिवार को अंदर कैैद कर दिया। बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह घटना की सूचना मिली, तब हड़कंप मचा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला हसनगंज में अधिवक्ता सुशील श्रीवास्तव का मकान है। मकान के अगले हिस्से में अधिवक्ता का चैंबर है। प्रतिदिन की तरह परिवार के लोग शुक्रवार रात घर में सो रहे थे।
शनिवार भोर में तीन बजे के आसपास दो बदमाश ताला तोड़कर अधिवक्ता के चैंबर में घुसे। पहले बदमाशों ने मकान में बाहर से कुंडी लगा दी।
फिर चैंबर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर व्यापारियों द्वारा दिए गए इनकम टैक्स जमा करने के पैसे हाथ साफ कर दिया। सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई।
सुबह परिवार के लोग उठे तो बाहर से कुंडी बंद देखकर चौंक पड़े। किसी तरह सभी ने कुंडी खुलवाई तो चैंबर में सामान अस्त-व्यस्त था। नकदी गायब थी।
सीसीटीवी फुटेज देखने पर हाथ में कट्टा लिए दो बदमाश नजर आए। तत्काल कोतवाली को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज ली है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।