{"_id":"5945643b4f1c1b6d628b46f1","slug":"71497719867-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी बोली रंजिश में हुई है पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी बोली रंजिश में हुई है पति की हत्या
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में की गई चौकीदार की हत्या
पत्नी ने चार लोगों को नामजद कर एसपी को सौंपा पत्र
बहराइच। नगरौर गांव के पास शुक्रवार को हुई ईंट-भट्ठे के चौकीदार की हत्या के मामले में पत्नी ने चार लोगों को नामजद करते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पत्नी का कहना है कि विपक्षियों से पति की रंजिश थी। इसके चलते वे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गोविंदापुर गांव निवासी ईंट-भट्ठे के चौकीदार पतीराम गोस्वामी की गुरुवार की रात गला हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव ईंट-भट्ठे के ईंटों के ढेर के बीच में मिला था। उस समय परिवार के सदस्य हत्या के कारण के बारे में नहीं बता पा रहे थे। अब मृतक की पत्नी राजपता ने पति की रंजिश का खुलासा किया है। राजपता का कहना है कि रिसिया थाना क्षेत्र के बरगदिहा बड़गांवा गांव निवासी अरविंद कुमार, राजेश, अशोक कुमार और रामछबीले से पति की रंजिश चल रही है। 13 जून को विपक्षी गोविंदापुर गांव आए थे। पति के बारे में लोगों से पूछताछ की। इसके पूर्व सभी पति को जानमाल की धमकी दे चुके हैं। राजपता का कहना है कि विपक्षियों ने भी योजनाबद्ध तरीके से पति की हत्या की है। एसपी ने इस मामले में कोतवाली देहात पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।