{"_id":"58b84fea4f1c1b875983090c","slug":"66-quintals-grain-caught-of-the-black-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी का 66 क्विंटल अनाज पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी का 66 क्विंटल अनाज पकड़ा
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी का पकड़ा अनाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमपुर कपरवल गांव के कोटे का अनाज गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर कालाबाजारी के लिए जिला मुख्यालय बहराइच भेजा जा रहा था। सूचना पाकर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने अनाज समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बौंडी थाने में सीज किया गया है। उस पर 66 क्विंटल अनाज लदा है। इस मामले में एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी है।
महसी तहसील क्षेत्र का कायमपुर कपरवल गांव बाढ़ व कटान प्रभावित है। गांव का अस्तित्व घाघरा के कटान में खत्म हो चुका है। कटान पीड़ित ग्रामीण बेलहा-बेहरौली तटबंध और द्वारिकापुरी गांव के निकट झोपड़ी में गुजर-बसर कर रहे हैं।
कोटे का अनाज ही उनका सहारा है। सुबह कोटेदार राजरानी ने महसी के नौतला में स्थित खाद्य विभाग के गोदाम से 108 क्विंटल गेहूं और चावल आदि की उठान की। इसमें से 25 क्विंटल गेहूं और 17 क्विंटल चावल द्वारिकापुरी गांव में राजरानी ने अपने गोदाम पर भेजवाया। जबकि शेष 66 क्विंटल अनाज ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदवाकर बहराइच के लिए भेज दिया। इसकी सूचना कुछ ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी महसी गौरांग राठी को दी। एसडीएम ने स्वयं ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया तो अनाज लदा वाहन रमपुरवा-बहराइच मार्ग पर जाता हुआ मिला। एसडीएम का कहना है कि अनाज कपरवल के बजाय उल्टी दिशा में
विज्ञापन
ले जाने के मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से बात की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिससे पुष्टि हो गई कि अनाज को कालाबाजारी के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। इसके चलते अनाज समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली को बौंडी पुलिस को सौंप दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।