{"_id":"5fbe87338ebc3e9bd760dae2","slug":"63-shops-of-manure-seeds-and-pesticides-raided-bahraich-news-lko5517515140","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज व कीटनाशक की 63 दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज व कीटनाशक की 63 दुकानों पर छापा
विज्ञापन
बहराइच। डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को जिलेभर में खाद-बीज व कीटनाशक की दुकानों पर छापा मारा। चार दुकानदार अधिकारियों के आने की भनक पाकर दुकान बंद करके भाग गए। इस पर सभी के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। अधिकारियों ने जिलेभर में 63 दुकानों पर छापा मारकर 32 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। जबकि 23 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई से उर्वरक व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति रही।
जिले में रबी की फसल बोआई का सीजन चल रहा है। जिसमें किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक की बिक्री व्यवसायियों द्वारा की जा रही है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्ता की जांच के लिए कृषि अधिकारियों को छापा मारने के निर्देश दिए। कृषि अधिकारियों की टीमों ने छह तहसीलों में 63 दुकानों पर छापा मारा।
कैसरगंज और पयागपुर तहसील में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, सदर तहसील में उप कृषि निदेशक आरके सिंह, महसी में कृषि रक्षा अधिकारी रामदशरथ वर्मा, नानपारा में भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद विश्वकर्मा, मिहींपुरवा तहसील में उप संभागीय वनाधिकारी जय कुमार सरोज की ज्वाइंट टीम ने छापे मारे।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानों से 32 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि 23 दुकानदारों को अभिलेख दुरुस्त न होने पर नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मेसर्स मिश्रा खाद, बीज एवं कीटनाशक भंडार पुरैनी चौराहा, नारायण खाद भंडार पुरैनी चौराहा, मलखान सिंह बीज भंडार पुरैनी चौराहा व न्यू किसान बीज भंडार कैसरगंज दुकान बंद करके भाग गए। जिस कारण इन दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की इस कार्रवाई उर्वरक व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति रही।