फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   63 children died in August

अगस्त में 63 बच्चों की हुई मौत

Tue, 05 Sep 2017 11:31 PM IST
बहराइच
बहराइच Updated Tue, 05 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
63 children died in August
बहराइच के जिला अस्पताल में बाल रोग विभाग में स्थित आईसीयू में भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य महकमा स्वास्थ्य सुविधाओं के दुरुस्तीकरण का दावा तो कर रहा है। लेकिन अगस्त माह में ही जिले में 63 बच्चों की मौत हुई है। औसतन प्रतिदिन दो मासूमों की सांसें थम रही हैं। आधी मौतें बर्थ एक्सपीसिया व अन्य संक्रामक रोगों से हुई हैं।
विज्ञापन


गंभीर नन्हें रोगियों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में बाल पीआईसीयू स्थापित है। यहां पर छह डॉक्टरों की तैनाती का मानक है, लेकिन एक भी डॉक्टर तैनात नहीं है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाकर काम चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


अगस्त माह में जिला अस्पताल में 57 व ग्रामीण अंचलों में छह बच्चों ने दम तोड़ा है। इनमें 20 बच्चे ऐसे हैं, जो जन्म के आधे से एक घंटे के अंदर बीमार हुए। उन्हें बर्थ एक्सपीसिया की शिकायत थी। जबकि 43 बच्चों की मौत बुखार, डायरिया व अन्य संक्रमण से हुई है। नवजात बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीआईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां 15 बेड हैं। आठ वेंटीलेटर की व्यवस्था है। फिर भी जिंदगी बचाई नहीं जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं है न्यू बॉर्न केयर यूनिट : जिला महिला अस्पताल में नवजात की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए न्यू बॉर्न केयर यूनिट की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन जिला महिला अस्पताल में यह यूनिट नहीं है। इस समय निर्माण कार्य चल रहा है। पांच बेड की यूनिट तैयार होने में अभी दो महीने लगेंगे। 

शासन को लिखा गया पत्र : चिल्ड्रेन वार्ड में स्थापित पीआईसीयू में मैन पॉवर की कमी है। चिकित्सक भी नहीं हैं। फिर भी बच्चों का इलाज प्रभावित न हो, इसलिए इसका संचालन किया जा रहा है। चिकित्सकों की कमी के मामले में शासन को पत्र लिखा गया है। अगस्त में जिला अस्पताल में ५७ बच्चों की मौत हुई है। -पीके टंडन, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल


तीन और मासूमों की जान गई : जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित तीन मासूमों की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। रामगांव के खटिकनपुरवा निवासी रवि (5माह) पुत्र राजितराम, कोतवाली देहात के गनियापुर निवासी तन्नू (7) पुत्र विजय कुमार व सोनवा नैपुरा निवासी छोटू सिंह (10) पुत्र राकेश सिंह को गंभीर हालत में परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed