{"_id":"5b687f264f1c1b827d8b6f82","slug":"51533574950-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर्निया पहुंचे नेपाली गजराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कतर्निया पहुंचे नेपाली गजराज
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। रायल बर्दिया नेशनल पार्क नेपाल से हाथियों का झुंड सोमवार सुबह कतर्नियाघाट के जंगलों में पहुंच गया। हाथी गेरुआ पार नदी के किनारे झुंड में दिखाई पड़े। कुछ हाथी नदी में भी उतरे।
इसके कारण इस पार रेंज कार्यालय परिक्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। किसी को भी जंगल में न जाने की सलाह दी गई है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा हुआ है। नेेपाल का रायल बर्दिया नेशनल पार्क भी खाता कारीडोर के रास्ते कतर्नियाघाट सेंक्चुरी से जुड़ता है।
जिसके चलते आए दिन कभी कतर्निया के वन्यजीव नेपाल पहुंच जाते हैं तो कभी नेपाल के दुर्लभ वन्यजीव कतर्नियाघाट आ जाते हैं।
सोमवार सुबह इसी के तहत रायल बर्दिया नेशनल पार्क से लगभग 24 हाथियों का झुंड कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के गेरुआ पार के जंगलों में पहुंच गया।
नदी पार हाथियों का झुंड देखकर वनकर्मी भी सहम गए। इस दौरान कुछ हाथियों ने नदी में उतरकर इस पार आने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने से सफल नहीं हुए।
मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने बताया कि देर रात हाथियों का झुंड देर रात आबादी की ओर बढ़ सकता है। इसके चलते वन क्षेत्राधिकारी पीयूष श्रीवास्तव ने कतर्नियाघाट रेंज परिक्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आसपास गांव के लोगों को जंगल की ओर न जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गांव के लोगों को भी सजग रहने को कहा है।