फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पूरी रात गुल रहती है रिसिया की बिजली, नहीं सो पाते लोग

पूरी रात गुल रहती है रिसिया की बिजली, नहीं सो पाते लोग

Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पूरी रात गुल रहती है रिसिया की बिजली, नहीं सो पाते लोग
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नगरवासियों का बेहाल किये हुये है। रात में बिजली गुल हो जाती है। नगर क्षेत्र के लोग सो नहीं पा रहे। उद्योग धंधे भी ठप हैं। कटौती से नागरिक परेशान हैं। अधकारी भी सुन नहीं रहे। परेशान नगरवासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रिसिया नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति परी तरह ध्वस्त हो चुकी है। यहां रोस्टर महज फाइलों में है। प्रदेश सरकार के फरमान के बाद भी विभाग के अधिकारी बिजली की आपूर्ति नही कर रहे हैं। मालूम हो कि रिसिया नगर में कटिलिया और पटना फीडर से करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति होती है। बीते शुक्रवार की सुबह गोंडा से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। दोपहर दो बजे आपूर्ति शुरू तो हुई, लेकिन इसके बाद देर शाम तक ट्रिपिंग का दौर चलता रहा। रात अचानक 8 बजे सप्लाई पुन: ठप हो गई। दो घंटे के बाद क्षेत्रवासियों ने उपकेंद्रों के अधिकरियों से संपर्क करना चाहा, तो सभी के मोबाइल की घंटी बजती रही, लेकिन काल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद 132 सब स्टेशन पर भी उपभोक्ताओं ने संपर्क साधा तो यहां का भी मोबाइल भी स्विच ऑफ था। सुबह फिर बिजली आई तो ट्रिपिंग होती रही। यह स्थिति पांच दिन से बरकरार है। रात आठ बजते ही नगर अंधेरे में डूब जाता है। पूरी रात लोग सो नहीं पाते। उपभोक्ता अब आंदोलन कार मूड बना रहे हैं। सभी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। मांगे पूरी न होने पर सभी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed