फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ठेका, पट्टा और खनन की राजनीति नहीं करती भाजपा

ठेका, पट्टा और खनन की राजनीति नहीं करती भाजपा

Sat, 24 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
ठेका, पट्टा और खनन की राजनीति नहीं करती भाजपा
ठेका, पट्टा और खनन की राजनीति नहीं करती भाजपा
विज्ञापन

बहराइच। जिले के भौंरी गांव में दो बच्चों की मौत दुखद घटना है। उनके परिवारीजनों के साथ पूरी संवेदना है, लेकिन भाजपा ठेका, पट्टा, खनन आदि की राजनीति नहीं करती है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने कही। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में हुई घटना में युवा भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी का नाम साजिश के तहत जोड़ा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की तफ्तीश में पूरा मामला साफ हो जाएगा। घटना का खुलासा होने के साथ उन तत्वों के चेहरे भी बेनकाब हो जाएंगे, जो पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बच्चों के शरीर पर कोई चोट नहीं पायी गई है। भाजपा की लोकप्रियता से घबराकर कुछ लोग पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed