फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   512 polling staff trained for by-election

उपचुनाव के लिए प्रशिक्षित किए गए 512 मतदान कर्मचारी

Thu, 10 Oct 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
512 polling staff trained for by-election
बहराइच के केडीसी में गुरुवार को चल रहे ईवीएम के प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। विधानसभा क्षेत्र बलहा में होने वाले उपचुनाव के लिए नियुक्त किये गये पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम के लिए गुरुवार को ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पहले दिन दो पालियों में 256-256 पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को व्यवहारिक तथा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक बीके पांड्या ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया, जहां पर ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान प्रेक्षक बीके पांड्या ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने में पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम का रोल सबसे महत्वपूर्ण है। निर्वाचन में मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए जरूरी है कि सभी पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण कक्ष को छोड़ने से पूर्व ईवीएम के बारे में अपनी सभी शंकाओं का समाधान कर लें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्य के लिए नियुक्त किये गये 42 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान कार्मिकों को निर्देश दिये कि मतदान के दौरान ईवीएम मशीन में एरर आने पर उसे दूर करने के तरीकों, एसएमएस और पंजिका को भरने के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें ताकि मतदान प्रक्रिया को पूरा कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कार्मिकों को सुझाव दिया कि प्रशिक्षण के दौरान आप में इतनी परिपक्वता आ जाए कि मतदान के दिन यदि कोई दिक्कत आती है तो आपको पता होना चाहिए कि क्या करना है। समस्त मतदान कार्मिकों से कहा कि पूरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने से मतदान के दिन आपके सामने कोई दिक्कत नहीं आयेगी।

पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम को जानकारी दी गयी कि मतदान दिवस के दिन निर्धारित समय पर मॉक पोल कराने के बाद वोटिंग प्रारंभ करा दें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सीके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed